पाएँ 40% की छूट, ऑफर CUET के सभी ऑनलाइन कोर्सेज़ पर वैध | छूट का लाभ उठाने के लिये 📞 8750187501 पर अभी कॉल करें।




 26-May-2025

विकसित कृषि संकल्प अभियान

विविध

चर्चा में क्यों? 

सरकार 29 मई 2025 को पुरी से विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ करेगी, जिसके तहत एक राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान के माध्यम से 700 ज़िलों के 1.5 करोड़ किसानों से संपर्क किया जाएगा। 

विकसित कृषि संकल्प अभियान - मुख्य विशेषताएँ 

  • इसका शुभारंभ 29 मई को ओडिशा के पुरी से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। 
  • इसका लक्ष्य 700 ज़िलों के 1.5 करोड़ किसानों से सीधे जुड़ना है। 
  • इसमें वैज्ञानिकों की टीमों द्वारा ग्राम स्तर पर पहुँच शामिल है। 
  • 731 कृषि विज्ञान केन्द्रों (KVK), 113  ICAR संस्थानों और राज्य विभागों की भागीदारी। 
  • स्वतंत्रता के बाद पहला ऐसा राष्ट्रव्यापी किसान संपर्क अभियान।