05-May-2025
विझिंजम बंदरगाह
भूगोल
चर्चा में क्यों?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में विजिनजम अंतरराष्ट्रीय समुद्री बंदरगाह (VIS) का उद्घाटन किया।
विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह (VIS): परिचय
- भारत का पहला डीप-वाटर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट, जो कंटेनर और बहुउद्देश्यीय कार्गो को संभालने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
- सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत विकसित।
- डिज़ाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट और ट्रांसफर (DBFOT) के आधार पर कार्य करता है।
- रणनीतिक स्थान
- प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग मार्गों से 10 समुद्री मील की दूरी पर स्थित।
- यूरोप, फारस की खाड़ी और सुदूर पूर्व को जोड़ता है।
- यह 18 से 20 मीटर की गहराई तक बड़े जहाज़ों के लिये पहुँच को सक्षम बनाता है।
- प्रौद्योगिकी प्रगति:
- भारत का पहला अर्द्ध-स्वचालित बंदरगाह।
- AI-संचालित नियंत्रण कक्ष से सुसज्जित।
- इसमें भारत की पहली स्वदेशी पोत यातायात प्रबंधन प्रणाली (VTMS) की सुविधा दी गई है।