16-Jun-2025
विश्व रक्तदाता दिवस 2025
विविध
चर्चा में क्यों?
विश्व रक्तदाता दिवस हर साल 14 जून को मनाया जाता है।
विश्व रक्तदाता दिवस के बारे में
- उद्देश्य : सुरक्षित रक्त आपूर्ति की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना, निशुल्क रक्तदाताओं को सम्मानित करना, नियमित दान को बढ़ावा देना, सामुदायिक एकजुटता का निर्माण करना और रक्त कार्यक्रमों में सरकारी निवेश को प्रेरित करना।
- थीम (2025) : “रक्त दें, आशा दें”
- इतिहास : इस दिवस को सर्वप्रथम वर्ष 2004 में WHO, IFRC, ISBT और IFBDO द्वारा मनाया गया था। यह 14 जून को मनाया जाता है, जो ABO रक्त समूह प्रणाली के खोजकर्त्ता कार्ल लैंडस्टीनर का जन्मदिन है। वर्तमान में यह 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है।
- पात्रता और लाभ : रक्तदाता की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिये, वज़न कम-से-कम 45 किलोग्राम, हीमोग्लोबिन स्तर ≥12.5 g/dL हो तथा वह सामान्य रूप से स्वस्थ होना चाहिये।