02-Jun-2025

विश्व दुग्ध दिवस

विविध

चर्चा में क्यों

विश्व दुग्ध दिवस 2025 हर वर्ष 1 जून 2025 को मनाया जाता है। 

विश्व दुग्ध दिवस के बारे में 

  • इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा की गई थी। 
  • यह दिवस वर्ष 2001 में शुरू हुआ। 
  • वर्ष 2025 का विषय है " लेट्स सेलिब्रेट द पावर ऑफ डेयरी"। 
  • इस दिवस का उद्देश्य डेयरी उद्योग तथा स्वास्थ्य एवं पोषण में इसके योगदान का उत्सव मनाना है। 
  • इसमें 100 से अधिक देशों की वैश्विक भागीदारी देखी गई। 
  • ग्लोबल डेयरी प्लेटफॉर्म कार्यक्रमों और जागरूकता गतिविधियों के आयोजन का नेतृत्व करता है।