01-Jan-2024

01 जनवरी, 2024

करेंट अफेयर्स

नासा ने 'गॉड ऑफ केऑस' का अध्ययन करने के लिये अंतरिक्ष यान को लॉन्च किया

  • नासा ने हाल ही में क्षुद्रग्रह एपोफिस की जाँच  के उद्देश्य से एक अंतरिक्ष यान को फिर से लॉन्च किया है।
  • अंतरिक्ष यान, जिसे पहले OSIRIS-REx के नाम से जाना जाता था, का नाम बदलकर OSIRIS-APEx कर दिया गया है।
  • इस खगोलीय पिंड का नाम मिस्र के कैओस देवता के नाम पर रखा गया है, जिसके 13 अप्रैल, 2029 को सतह से 32,000 किलोमीटर की असाधारण दूरी पर पृथ्वी के करीब आने की उम्मीद है।
  • इस मिशन से पहले OSIRIS-REx ने सात वर्ष का अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया तथा क्षुद्रग्रह बेन्नु से एक नमूना लेकर पृथ्वी पर लौटा।

प्रधानमंत्री  ने अयोध्या में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन किया

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो और पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन के अनावरण के बाद नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया।
  • प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
  • उद्घाटन के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई।

ULFA शांति समझौता

  • यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) के वार्त्ता समर्थक गुट ने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • इस समझौते का उद्देश्य हिंसा को छोड़ना, संगठन को भंग करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होना है।

केंद्र ने लद्दाख में ₹1,170 करोड़ की परियोजनाओं को मंज़ूरी दी

  • केंद्र सरकार ने लद्दाख में 29 सड़क परियोजनाओं के लिये 1,170.16 करोड़ रुपए की मंज़ूरी दी है।
  • इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े केंद्र शासित प्रदेश और देश में दूसरे सबसे कम आबादी वाले लद्दाख में कनेक्टिविटी के मुद्दों से निपटना है।
  • इस सुधार से विशेष रूप से कृषि और पर्यटन के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे लद्दाख के व्यापक बुनियादी ढाँचे के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

संदेश ऐप

  • अर्धसैनिक बल आने वाले वर्षों में आधिकारिक संचार और दस्तावेज़ साझा करने हेतु 'संदेश ऐप' को अपनाने के लिये तैयार हैं।
  • यह बदलाव डेटा सुरक्षा को मज़बूत करने और घरेलू प्रौद्योगिकी के उपयोग पर ज़ोर देने की रणनीतिक पहल है।
  • यह परिवर्तन संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा और सुरक्षा संगठनों के भीतर सुरक्षित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म सुनिश्चित करने के बढ़ते महत्त्व पर प्रकाश डालता है।