25-Jun-2025

NAVYA

विविध

चर्चा में क्यों? 

युवा लड़कियों को सशक्त बनाने और विकसित भारत@2047 के विज़न को आगे बढ़ाने के लिये एक बड़े कदम के रूप में, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के सहयोग से युवा किशोरियों के लिये व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं का पोषण (NAVYA) नामक पहल की शुरुआत की है।

नव्या के बारे में 

NAVYA (युवा किशोरियों के लिये व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं का पोषण) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) द्वारा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के सहयोग से शुरू की गई एक संयुक्त पायलट पहल है। 

प्रमुख विशेषताएँ 

उद्देश्य 

  • यह एक पायलट पहल है, जिसका उद्देश्य कम-से-कम कक्षा 10 उत्तीर्ण 16–18 वर्ष की किशोरियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
  • कैरियर के अवसरों का विस्तार करने के लिये मुख्य रूप से गैर-पारंपरिक नौकरी भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। 

भौगोलिक कवरेज 

  • यह पहल 19 राज्यों के 27 ज़िलों में क्रियान्वित की जाएगी।
  • इसमें आकांक्षी ज़िले और पूर्वोत्तर क्षेत्र के ज़िले शामिल हैं, जिससे वंचित और आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। 

मंत्रालयी सहयोग

  • यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) एक संयुक्त प्रयास है।

योजना लिंकेज 

  • कार्यक्रम में निम्नलिखित संसाधनों और संरचनाओं का उपयोग किया जाएगा 
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY)
  • अन्य प्रमुख कौशल विकास योजनाएँ

MCQ के माध्यम से तैयारी 

प्रश्न. नव्या पहल किन दो मंत्रालयों के बीच एक संयुक्त सहयोग है? 

(1) शिक्षा मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
(2) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
(3) श्रम मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
(4) ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 

उत्तर: (2) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय