25-Jun-2025

वैश्विक एसडीजी रैंकिंग 2025

विविध

चर्चा में क्यों? 

सतत् विकास लक्ष्य (SDG) रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत ने 167 देशों में 99वाँ स्थान प्राप्त करते हुए पहली बार SDG सूचकांक की शीर्ष 100 सूची में स्थान बनाया है।

SDG रिपोर्ट मुख्य बिंदु

  • भारत की उपलब्धि
    • भारत ने पहली बार SDG सूचकांक की शीर्ष 100 सूची में प्रवेश किया।
    • 193 देशों में भारत 99वें स्थान पर है, जो सतत् विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में उसकी प्रगति को दर्शाता है।
  • वैश्विक SDG स्थिति
    • वैश्विक स्तर पर SDG लक्ष्यों की प्रगति स्थिरता की स्थिति में है।
    • वर्ष 2015 में निर्धारित 17 लक्ष्यों में से केवल 17% के ही वर्ष 2030 तक पूरा होने की संभावना है।
  • शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देश: यूरोपीय देश, विशेष रूप से नॉर्डिक राष्ट्र, SDG सूचकांक में शीर्ष पर हैं:
    • प्रथम: फिनलैंड 
    • दूसरा: स्वीडन 
    • तीसरा: डेनमार्क 
  • प्रमुख समूहों में अग्रणी देश
    • G20 देशों में ब्राज़ील सबसे ऊपर (25वाँ स्थान)
    • OECD देशों में चिली शीर्ष पर (7वाँ स्थान)

संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN)

  • स्थापना: संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा एक वैश्विक पहल के रूप में वर्ष 2012 में स्थापित।
  • उद्देश्य: राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने के लिये व्यावहारिक समाधान को आगे बढ़ाना।
  • मुख्य क्षेत्र: यह महत्त्वपूर्ण स्थायित्व चुनौतियों से निपटने के लिये समाधानों की पहचान करने और उन्हें विकसित करने हेतु विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों और राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं को जोड़कर विशेषज्ञता जुटाने पर केंद्रित है।
  • सचिवालय: SDSN सचिवालय पेरिस (फ्राँस), कुआलालंपुर (मलेशिया) और न्यूयॉर्क (अमेरिका) से संचालित होता है। 

MCQ के माध्यम से तैयारी 

प्रश्न. सतत् विकास लक्ष्य (एसडीजी) सूचकांक 2025 में 193 देशों में भारत का स्थान क्या है? 

(1) 89
(2) 99
(3) 109
(4) 119 

उत्तर: (2) 99