25-Jun-2025
चर्चित व्यक्तित्व
व्यक्तित्व |
चर्चा में क्यों? |
विवरण |
|
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने गंगा संरक्षण पर 15वीं ईटीएफ बैठक की अध्यक्षता की और स्वच्छ, सतत् गंगा नदी के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। |
चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल (जन्म: 16 मार्च 1955), जिन्हें आमतौर पर सी.आर. पाटिल के नाम से जाना जाता है, एक वरिष्ठ भारतीय राजनेता हैं। वे वर्ष 2024 से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के रूप में कार्यरत हैं और गुजरात के नवसारी से चार बार निर्वाचित सांसद हैं (18वीं लोकसभा के सदस्य)। वर्ष 2020 से भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष भी हैं और इस पद को संभालने वाले पहले गैर-गुजराती नेता बने।
|
|
अनुभवी भारतीय स्पिनर दिलीप दोशी का 77 वर्ष की आयु में लंदन में हृदयाघात के कारण निधन हो गया, जिससे भारतीय क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया।
|
दिलीप रसिकलाल दोशी (22 दिसंबर 1947 - 23 जून 2025) एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्होंने बंगाल का प्रतिनिधित्व किया, हालाँकि वे गुजरात से थे। उन्होंने वर्ष 1979 और 1983 के बीच 33 टेस्ट मैच और 15 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। उल्लेखनीय बात यह है कि दोषी ने 30 वर्ष की आयु के बाद टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और फिर भी उन्होंने 100 से अधिक टेस्ट विकेट लिये, यह उपलब्धि केवल तीन अन्य गेंदबाज़ों- क्लेरी ग्रिमेट, सईद अजमल और रयान हैरिस द्वारा हासिल की गई थी। |
रुजुला एस
|
कर्नाटक की तैराक रुजुला एस ने सीनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। |
भारतीय तैराक रुजुला एस ने हाल ही में महिलाओं की 50 मीटर फ़्रीस्टाइल स्पर्द्धा में 26.36 सेकंड में दौड़ पूरी करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इस शानदार प्रदर्शन ने शिखा टंडन के 17 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिससे रुजुला भारत की सबसे तेज़ महिला तैराक बन गईं।
|
|
रुजुला एस और भव्या सचदेवा ने राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में 50 मीटर और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्द्धाओं में स्वर्ण पदक जीता और नए रिकॉर्ड स्थापित किये।
|
भव्या सचदेवा एक होनहार भारतीय तैराक हैं, जो अपने समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तैराकी सर्किट में बढ़ती उपस्थिति के लिये जानी जाती हैं। भारतीय एथलीटों की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हुए, उन्होंने फ्रीस्टाइल और बटरफ्लाई स्पर्द्धाओं में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
|
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. वर्तमान में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री (2025 तक) कौन हैं? उत्तर: (2) सी.आर. पाटिल |