CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

17 मई, 2024

    «    »
 17-May-2024

    No Tags Found!

राष्ट्रीय डेंगू दिवस- 2024

  • राष्ट्रीय डेंगू दिवस प्रतिवर्ष 16 मई को मनाया जाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, रोकथाम को बढ़ावा देना और डेंगू का शीघ्र निदान व इसके उपचार के महत्त्व पर प्रकाश डालना है।
  • राष्ट्रीय डेंगू दिवस- 2024 की थीम है– ‘Dengue Prevention: Our Responsibility for a Safer Tomorrow.’ अर्थात् ‘डेंगू रोकथाम: एक सुरक्षित कल के लिये हमारी ज़िम्मेदारी’।

चंद्रकांत सतीजा को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया

  • मुंबई के सहारा स्टार होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में चंद्रकांत सतीजा को ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड- 2024 से सम्मानित किया गया।
  • वह एक शिक्षाविद् और चंद्रा एडमिशन कंसल्टेंट्स के संस्थापक तथा CEO हैं।
  • उन्हें विदर्भ क्षेत्र में सबसे भरोसेमंद प्रवेश सलाहकार चुना गया था।

अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 2024

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस प्रतिवर्ष 16 मई को मनाया जाता है।
  • यह दिन हमारे विश्व को आकार देने, कला, संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा, संचार, विज्ञान और सतत् विकास जैसे क्षेत्रों में भविष्य के नवाचारों को प्रेरित करने में प्रकाश की भूमिका पर प्रकाश डालता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 2024 की थीम है ‘हमारे जीवन में प्रकाश’ (Light in Our Lives)।

PhonePe और लंकापे ने श्रीलंका में लॉन्च किया UPI

  • PhonePe ने लंकापे के सहयोग से श्रीलंका में UPI लॉन्च किया।
  • PhonePe एप के अनुसार श्रीलंका की यात्रा करने वाले उपयोगकर्त्ता लंकापे QR व्यापारियों पर UPI का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं।
  • इस सहयोग का उद्देश्य भारतीय पर्यटकों को श्रीलंका में उनके प्रवास के दौरान एक परिचित और सुरक्षित भुगतान पद्धति प्रदान करके अद्वितीय सुविधा प्रदान करना है।

भारतीय वायु सेना ने एयरड्रॉप भीष्म के लिये पोर्टेबल अस्पताल का किया परीक्षण

  • भारतीय वायु सेना ने आपातकालीन एयरड्रॉप के लिये भीष्म पोर्टेबल क्यूब्स का परीक्षण किया जो प्रोजेक्ट भीष्म का एक महत्त्वपूर्ण घटक है।
  • ये क्यूब्स मज़बूत, जलरोधक और हल्के हैं, जिन्हें विभिन्न कॉन्फिगरेशन के लिये डिज़ाइन किया गया है जो उन्हें विभिन्न आपातकालीन परिदृश्यों हेतु आदर्श बनाते हैं।
  • इसका उद्देश्य कहीं भी आपात स्थिति के दौरान त्वरित और व्यापक चिकित्सा सहायता प्रदान करना तथा 200 हताहतों का इलाज करना है।