Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

25 अप्रैल 2023

    «    »
 25-Apr-2023

    No Tags Found!

विश्व पृथ्वी दिवस

  • 22 अप्रैल को प्रतिवर्ष पृथ्वी दिवस या इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के रूप में मनाया जाता है।
  • इस आयोजन का उद्देश्य प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और वनों की कटाई जैसे महत्त्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाना है, जो हमारी पृथ्वी के विनाश का कारण बन सकते हैं।
  • वर्ष 2022 के विजयी अभियान को जारी रखते हुए विश्व पृथ्वी दिवस-2023 की थीम "इन्वेस्ट इन आवर प्लेनेट" रखी गई है।
  • विषय जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने के लिये व्यावसायिक और राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव लाने के लक्ष्य के साथ, उद्यमों को स्थायी प्रथाओं को अपनाने के लिये प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।
  • Earthday.org हमारे स्वास्थ्य, परिवारों और आजीविका की रक्षा के लिये दृढ़ एवं अटूट कार्रवाई की आवश्यकता पर बल देता है। यह पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने का समय है।

स्रोत: एन.डी.टी.वी.

मन की बात के 100वें एपिसोड के अवसर पर जारी किया जाएगा 100 रुपए का सिक्का

  • 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाले मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का जश्न मनाने के लिये, सरकार ने ₹100 का स्मारक सिक्का जारी करने की घोषणा की गई है।
  • वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में बताया गया है कि सिक्का गोलाकार होगा, जिसका व्यास 44 मिलीमीटर और 200 सेरेशन होंगे।
  • 35 ग्राम के सिक्के की धात्विक संरचना एक चतुर्धातुक मिश्र धातु की होगी, जिसमें चांदी 50%, तांबा 40%, निकल 5% और जस्ता 5% होगा।
  • सिक्के के अग्र भाग के केंद्र में अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा, जबकि इसके नीचे शिलालेख "सत्यमेव जयते" उत्कीर्णित होगा।
  • बाईं परिधि पर, "भारत" शब्द देवनागरी लिपि में और दाहिनी परिधि पर, "इंडिया" शब्द अंग्रेजी में अंकित होगा। इसके अलावा, सिक्का रुपए के प्रतीक "₹" और अंतर्राष्ट्रीय अंकों में "100" के संख्यात्मक मूल्यवर्ग को प्रदर्शित करेगा।
  • सिक्के के पार्श्व भाग पर मन की बात के 100 वें एपिसोड का लोगो प्रदर्शित होगा।
  • लोगो में ध्वनि तरंगों के साथ एक माइक्रोफोन की छवि और उस पर वर्ष '2023' लिखा होगा। माइक्रोफोन इमेज के ऊपर और नीचे क्रमशः देवनागरी और अंग्रेज़ी में "मन की बात 100" अंकित होगा।

स्रोत: बी.एफ.एस.आई.

सबसे धनी शहरों की सूची में न्यूयॉर्क शहर शीर्ष पर

  • लंदन स्थित कंसल्टेंसी कंपनी हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क शहर ने वर्ष 2023 के लिये दुनिया के सबसे धनी शहर के रूप में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • जापान में टोक्यो और सिलिकॉन वैली के खाड़ी क्षेत्र ने क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान को ग्रहण किया है।
  • सर्वेक्षण में दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद के साथ ही मुंबई की 21वीं रैंकिंग पर भी प्रकाश डाला गया।
  • बेंगलुरु, एशिया प्रशांत के सबसे तेज़ी से बढ़ते शहरों में से एक के रूप में चुना गया है।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

उत्तर प्रदेश, सरकारी विभागों में 100% इलेक्ट्रिक वाहनों वाला पहला भारतीय राज्य बनने की राह पर

  • उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्त्व वाली सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की बिक्री और उपयोग को बढ़ावा देने के लिये महत्त्वपूर्ण पहल की है।
  • इस पहल के तहत सरकार ने वर्ष 2030 तक सभी सरकारी विभागों के वाहनों को धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों से प्रतिस्थापित करने का लक्ष्य रखा है।
  • इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिये 14 अक्तूबर, 2022 को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण और गतिशीलता नीति 2022 को अधिसूचित किया गया था।
  • इस नीति के तहत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर 3 वर्ष तक टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट प्रदान की है। इसके अलावा, राज्य में निर्मित इलेक्ट्रिक वाहन 5 वर्ष के लिये कर और पंजीकरण शुल्क में छूट के पात्र होंगे।

स्रोत: हिंदुस्तान टाईम्स

दीपिका मिश्रा को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया

  • देश की राजधानी में आयोजित एक अलंकरण समारोह के दौरान, भारतीय वायु सेना (IAF) के प्रमुख एयर मार्शल वी.आर. चौधरी ने विंग कमांडर दीपिका मिश्रा को उनकी वीरता के लिये वायु सेना मैडल से सम्मानित किया।
  • यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली पहली वह महिला वायु सेना अधिकारी हैं। यह पुरस्कार 57 अन्य सैन्य कर्मियों/अधिकारीयों के साथ, विंग कमांडर दीपिका मिश्रा को प्रदान किया गया है।
  • विंग कमांडर दीपिका मिश्रा एक कुशल हेलीकॉप्टर पायलट, योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर, इंस्ट्रूमेंट रेटेड इंस्ट्रक्टर एवं परीक्षक हैं।

स्रोत: इंडिया टूडे

असम-अरुणाचल ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

  • असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पांँच दशक से अधिक समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।
  • इस समझौते के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश द्वारा स्थानीय आयोग के समक्ष रखे गए 123 गाँव के संबंध में असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच अंतर्राज्यीय सीमा तय करना है।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

NHAI वर्ष 2025 तक भारत में 'डिजिटल राजमार्ग' विकसित करेगा

  • एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य के स्वामित्त्व वाली NHAI वित्तीय वर्ष 2024-25 तक देश भर में लगभग 10,000 किलोमीटर ऑप्टिक फाइबर केबल (OFC) के बुनियादी ढाँचें के विकास की दिशा में कार्य कर रही है।
  • बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (NHLML), NHAI का पूर्ण स्वामित्त्व वाला विशेष प्रयोजन वाहन, ओएफसी (Optic Fibre Cables) बुनियादी ढाँचे को विकसित करने के लिये राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ एकीकृत उपयोगिता गलियारों को विकसित करके "डिजिटल राजमार्गों" के नेटवर्क को लागू करेगा।
  • बयान के अनुसार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगभग 1,367 किलोमीटर और हैदराबाद-बैंगलोर कॉरिडोर पर 512 किलोमीटर की डिजिटल राजमार्ग विकास हेतु पायलट मार्गों के रूप में पहचान की गई है।

स्रोत: न्यूज़ ऑन एयर

स्टार स्पोर्ट्स ने ऋषभ पंत को ब्रांड एंबेसडर बनाया

  • हाल ही में द वॉल्ट डिज़नी कंपनी के स्वामित्त्व वाली कंपनी स्टार स्पोर्ट्स ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपने नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन करने की घोषणा की है।
  • कंपनी ने कहा कि उसके पास हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे ‘बिलीव एंबेसडर’ के रूप में अन्य क्रिकेटर भी हैं।
  • स्टार स्पोर्ट्स ने कहा कि वर्ष 2017 में उसके केवल दो एंबेसडर थे। क्रिकेटर विराट कोहली भी इस एसोसिएशन का हिस्सा हैं।

स्रोत: लाईव मिंट

JioCinema के ब्रांड एंबेसडर बने रोहित शर्मा

  • भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को JioCinema के लिये ब्रांड एंबेसडर चुना गया है, जिसका स्वामित्त्व अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी Viacom18 के पास है।
  • इस OTT प्लेटफॉर्म का उद्देश्य डिजिटल मीडिया को खेल कार्यक्रमों को देखने के साथ जोड़ना है और कंपनी के अनुसार, क्रिकेटर इस दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।

स्रोत: लाईव मिंट

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2023

  • प्रत्येक वर्ष, 23 अप्रैल को साहित्य और पढ़ने के सम्मान में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational, Scientific, and Cultural Organization - UNESCO) ने कई स्रोतों से उपलब्ध जानकारी की उपलब्धता के कारण अध्ययन की घटती प्रासंगिकता को दूर करने के लिये इस कार्यक्रम की शुरुआत की।
  • इस दिन का लक्ष्य विश्व भर के लोगों को पढ़ने की दिनचर्या विकसित करने के लिये प्रेरित करना है।
  • विश्व पुस्तक दिवस 2023 की थीम "स्वदेशी भाषाएँ" है।

यूनेस्को (UNESCO)

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की स्थापना 16 नवंबर 1945 को हुई थी।
  • यूनेस्को के 195 सदस्य, 8 सहयोगी सदस्य हैं और यह सामान्य सम्मेलन एवं कार्यकारी बोर्ड द्वारा शासित है। इसका मुख्यालय पेरिस में है।
  • यूनेस्को का मिशन शांति की संस्कृति के निर्माण, गरीबी उन्मूलन, सतत् विकास एवं शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति, संचार और सूचना के माध्यम से पारस्परिक संवाद में योगदान देना है।

स्रोत1: इंडियन एक्सप्रेस

स्रोत2: यूनेस्को

केल्विन किप्टम ने लंदन मैराथन, 2023 जीता

  • 23 वर्षीय केन्या के एथलीट केल्विन किप्टम ने लंदन मैराथन 2023 में जीत हासिल की। उन्होंने अब तक के दूसरे सबसे तेज़ समय में अपनी दौड़ पूरी की।
  • उन्होंने 2 घंटे, 1 मिनट, 25 सेकंड के समय के साथ कोर्स रिकॉर्ड बनाया, जो इलियुड किपचोगे के विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ 16 सेकंड कम था।

लंदन मैराथन

  • लंदन मैराथन, लंदन में आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम, न्यूकैसल में ग्रेट नॉर्थ रन के बाद ब्रिटेन में आयोजित होने वाली दूसरी सबसे बड़ी सड़क दौड़ है।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 1981 में एथलीटों क्रिस ब्रशर और जॉन डिस्ले ने की थी।

स्रोत1: ईकॉनमिक टाईम्स

स्रोत 2: ओलंपिक न्यूज़

शांति के लिये बहुपक्षवाद और कूटनीति का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, 2023

  • प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को शांति के लिये बहुपक्षवाद और कूटनीति का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य राष्ट्रों के बीच शांतिपूर्ण संघर्ष समाधान के संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों की पुष्टि करना है।
  • यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने में बहुपक्षीय निर्णय लेने और कूटनीति की प्रभावशीलता की पहचान करता है।
  • यह पहली बार 12 दिसंबर 2018 को संकल्प A/RES/73/127 के माध्यम से स्थापित किया गया था और पहली बार 24 अप्रैल 2019 को मनाया गया था।

बहुपक्षीय कूटनीति

  • यह राजनयिक अथवा सरकारी अधिकारियों के माध्यम से तीन या अधिक सरकारों के बीच विचार-विमर्श के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का प्रबंधन है, हालाँकि यह गैर-राज्य संस्थाओं द्वारा भी किया जा सकता है।

स्रोत1: आई.आई.एस.डी. हब

स्रोत 2: ऑक्सफोर्ड इनसाइक्लोपीडिया

विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत 38वें स्थान पर

  • भारत विश्व बैंक के रसद प्रदर्शन सूचकांक (Logistics Performance Index) 2023 में 6 पायदान की छलांग के साथ 139 देशों की सूची में 38वें स्थान पर पहुंँच गया है। 
  • यह सुधार प्रौद्योगिकी, हार्ड बुनियादी ढाँचे और सॉफ्ट बुनियादी ढाँचे में देश के भारी निवेश का परिणाम है।
  • सूचकांक में सिंगापुर और फिनलैंड सबसे ऊपर हैं।

रसद प्रदर्शन सूचकांक

  • यह विश्व बैंक द्वारा जारी किया जाता है।
  • यह एक इंटरएक्टिव बेंचमार्किंग टूल है, जो राष्ट्रों को व्यापार लॉजिस्टिक्स पर उनके प्रदर्शन में आने वाले अवसरों और कठिनाइयों की पहचान करने तथा अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिये वह क्या कर सकते हैं, में मदद करता है।
  • रसद प्रदर्शन आमतौर पर रसद लागत, वितरण गति, विश्वसनीयता, सूची प्रबंधन, रसद प्रभावशीलता और ग्राहक सेवा का मूल्यांकन करके मापा जाता है।

स्रोत: डी.टी.नेक्स्ट बिज़नेस