25-Sep-2024
अंत्योदय दिवस 2024
विविध
यह प्रतिवर्ष 25 सितंबर को मनाया जाता है ।
यह दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का सम्मान करता है।
यह दिवस समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के दृष्टिकोण और मिशन पर प्रकाश डालता है तथा एक समावेशी भारत बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है, जहाँ कोई भी पीछे न छूटे।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बारे में
- जन्म: 25 सितंबर 1916, बृज की पावन भूमि, मथुरा ज़िले के नगला चन्द्रभान गाँव में।
- मृत्यु: 11 फ़रवरी 1968।
- वे एकात्म मानववाद के अपने दर्शन के लिये व्यापक रूप से सम्मानित हैं , जो भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक विचारधारा है।
- उन्होंने पत्रकारिता के लिये 'खबरों को विकृत न करें' मंत्र का प्रयोग किया।
- उन्होंने साप्ताहिक पाञ्चजन्य और दैनिक स्वदेश का प्रकाशन प्रारंभ किया।
- राजनीतिक जीवन
- वे वर्ष 1937 में RSS के सदस्य बने और श्री नाना जी देशमुख और श्री भाऊ जुगाड़े से प्रभावित हुए।
- 21 सितंबर 1951 को उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक राजनीतिक सम्मेलन आयोजित किया और नवगठित भारतीय जनसंघ की राज्य शाखा की स्थापना की।
- वह वर्ष 1953 से वर्ष 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे।
- वह भारतीय जनसंघ (आज की भारतीय जनता पार्टी का पूर्ववर्ती) के संस्थापक थे।
- पुस्तकें: सम्राट चंद्रगुप्त, जगद्गुरु शंकराचार्य, राजनीतिक डायरी, एकात्म मानववाद, एकात्ममानव-वाद और भारत में पंचवर्षीय योजनाओं का विश्लेषण।
अंत्योदय के बारे में
|