CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 22-Apr-2025

ब्रह्मोस मिसाइल

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

चर्चा में क्यों? 

भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली की दूसरी खेप फिलीपींस को भेज दी है। 

ब्रह्मोस मिसाइल: परिचय 

  • विकास: भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित। 
  • प्रकार: ब्रह्मोस एक लंबी दूरी तक मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है, जिसे भूमि, समुद्र और वायु – तीनों माध्यमों से लॉन्च किया जा सकता है।
  • दो-चरणीय प्रणाली: 
    • प्रथम चरण (ठोस ईंधन बूस्टर): प्रारंभिक सुपरसोनिक गति प्रदान करता है। 
    • द्वितीय चरण (तरल ईंधन आधारित रैमजेट इंजन): क्रूज़ चरण में मिसाइल की गति को मैक 3 लक्ष्य तक पहुँचाता है।
  • रेंज: 290 किमी. तक पहुँचने में सक्षम। 

विशेष क्षमताएँ 

  • "फायर एंड फॉरगेट" प्रौद्योगिकी: लक्ष्य के विस्तार को कम करके त्वरित कार्रवाई को सक्षम बनाती है। 
  • कम उड़ान समय से तीव्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित होती है तथा अवरोधन की संभावना कम होती है। 
  • उच्च परिशुद्धता वाले हमलों के लिये सटीक निशाना।