पाएँ 40% की छूट, ऑफर CUET के सभी ऑनलाइन कोर्सेज़ पर वैध | छूट का लाभ उठाने के लिये 📞 8750187501 पर अभी कॉल करें।




 25-Sep-2024

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को मंज़ूरी दी

विविध

चर्चा में क्यों? 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आदिवासी समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिये 79,156 करोड़ रुपए के बजट के साथ प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को मंज़ूरी दी। एक प्रमुख हस्तक्षेप आदिवासी बहुल गाँवों और ज़िलों में स्वदेश दर्शन योजना के तहत आजीविका बढ़ाने के लिये पर्यटक गृहस्थल विकसित करने के लिये प्रत्येक आदिवासी परिवार को 5 लाख रुपए तक प्रदान करता है। 

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (PMJUGA) 

  • यह जनजातीय बहुल गांवों और आकांक्षी ज़िलों में जनजातीय परिवारों के कल्याण के लिये एक केंद्र प्रायोजित योजना है।   
  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका जैसे सामाजिक बुनियादी ढाँचे में महत्त्वपूर्ण अंतराल को अभिसरण और आउटरीच द्वारा पूर्ण करना है। 
  • यह जनजातीय समुदायों तक व्यापक पहुँच और विकास सुनिश्चित करने के लिये PMJANMAN (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान) की सफलता पर आधारित है। 
  • इससे लगभग 63,000 गाँव लाभान्वित होंगे और 5 करोड़ से अधिक जनजातीय लोग लाभान्वित होंगे। 
  • एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 ज़िलों और 2,740 ब्लॉकों को कवर करेगा।