30-Jun-2025
क्लाउड सीडिंग
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
कृत्रिम वर्षा: एक अवलोकन
- क्लाउड सीडिंग एक मौसम संशोधन तकनीक है, जिसका उपयोग वर्षा कराने, सूखे से निपटने और वायु प्रदूषण कम करने के लिये किया जाता है।
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर को इस परियोजना के कार्यान्वयन का कार्य सौंपा गया है।
क्लाउड सीडिंग कैसे काम करती है?
- सिल्वर आयोडाइड, पोटेशियम आयोडाइड और शुष्क बर्फ जैसे रसायन विमान या हेलीकॉप्टरों के माध्यम से बादलों में छोड़े जाते हैं।
- ये पदार्थ नाभिक के रूप में कार्य करते हैं, जिससे जल वाष्प संघनित होकर बड़ी बूंदें बन जाती हैं जो वर्षा के रूप में गिरती हैं।
- इसकी सफलता पर्याप्त नमी और अनुकूल वायुमंडलीय परिस्थितियों पर निर्भर करती है।
MCQ के माध्यम से तैयारी प्रश्न. कृत्रिम वर्षा कराने के लिये क्लाउड सीडिंग प्रक्रिया में आमतौर पर कौन-से रसायनों का उपयोग किया जाता है? |