CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 24-Jan-2025

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025

विविध

चर्चा में क्यों?  

राष्ट्रीय बालिका दिवस, जो प्रतिवर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है, का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के महत्त्व के प्रति जागरूकता का प्रसार और लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करना है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस  

  • उत्सव की तिथि: भारत में प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।  
  • उद्देश्य: यह दिवस बालिकाओं के महत्त्व के संबंध में जागरूकता बढ़ाने और शिक्षा, स्वास्थ्य और समानता सहित उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिये मनाया जाता है।  
  • सरकार की पहल: इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य लड़कियों के समक्ष उपस्थित चुनौतियों और उन्हें सशक्त बनाने की आवश्यकता को उजागर करना था।
  • प्रमुख फोकस क्षेत्र  
    • लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना तथा स्कूल में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना।  
    • स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करना, विशेष रूप से कुपोषण और कम उम्र में विवाह जैसे मुद्दों का समाधान करना।  
    • लड़कियों को हिंसा, दुर्व्यवहार और भेदभाव से बचाना।  
    • खेल, राजनीति और कार्यबल सहित विभिन्न क्षेत्रों में लैंगिक समानता का समर्थन करना।  
  • महत्त्व: यह दिन एक प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में लड़कियों की भूमिका को रेखांकित करता है और लोगों को बालिकाओं के बेहतर भविष्य को सुरक्षित करने के लिये मिलकर काम करने के लिये प्रोत्साहित करता है।