18-Jun-2025
भारत के राष्ट्रीय जलमार्ग
भूगोल
भारत के राष्ट्रीय जलमार्ग
भारत में जलमार्ग परिवहन को कम लागत, ईंधन दक्षता तथा पर्यावरण हितैषी बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय जलमार्ग (NW) अंतर्देशीय जल परिवहन के लिये अधिकृत मार्ग हैं।
प्रमुख राष्ट्रीय जलमार्ग
- NW-1: गंगा-भागीरथी-हुगली नदी प्रणाली
- मार्ग: प्रयागराज से हल्दिया
- लंबाई: 1,620 किमी
- राज्य: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल
- घोषित वर्ष: 1986
- विशेषता: भारत के सबसे लंबे और सबसे महत्त्वपूर्ण जलमार्गों में से एक।
- NW-2: ब्रह्मपुत्र नदी
- मार्ग: सादिया से धुबरी
- लंबाई: 891 किमी
- राज्य: असम
- घोषित वर्ष: 1988
- विशेषता: पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाना।
- NW-3: पश्चिमी तट नहर, चंपकारा और उद्योगमंडल नहरें
- मार्ग: कोट्टापुरम से कोल्लम
- लंबाई: 205 किमी
- राज्य: केरल
- घोषित वर्ष: 1993
- विशेषता: ज्वारीय एवं बैकवाटर से समृद्ध राज्य में पहला राष्ट्रीय जलमार्ग।
- NW-4: कृष्णा और गोदावरी नदियाँ
- मार्ग: काकीनाडा से पुदुचेरी (नहर प्रणाली, तालाबों और नदी विस्तार सहित)
- लंबाई: 1,095 किमी
- राज्य/केंद्र शासित प्रदेश: आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुदुचेरी
- घोषित वर्ष: 2008
- उद्देश्य: दक्षिण भारत में व्यापार और परिवहन को प्रोत्साहित करना।
अन्य संचालित राष्ट्रीय जलमार्ग
- NW-10: अंबा नदी
- लंबाई: 45 किमी
- राज्य: महाराष्ट्र
- NW-83: राजपुरी क्रीक
- लंबाई: 31 किमी
- राज्य: महाराष्ट्र
- NW-85: रेवदंडा क्रीक – कुंडलिका नदी प्रणाली
- लंबाई: 31 किमी
- राज्य: महाराष्ट्र
- NW-91: शास्त्री नदी – जयगढ़ क्रीक सिस्टम
- लंबाई: 52 किमी
- राज्य: महाराष्ट्र
- NW-68: मंडोवी नदी (उसगांवगाँव ब्रिज से अरब सागर तक)
- लंबाई: 41 किमी
- राज्य: गोवा
- NW-111: जुआरी नदी (सनवोर्डेम ब्रिज से मोरमुगाओ बंदरगाह तक)
- लंबाई: 50 किमी
- राज्य: गोवा
- NW-73: नर्मदा नदी
- लंबाई: 226 किमी
- राज्य: गुजरात, महाराष्ट्र
- NW-100: तापी नदी
- लंबाई: 436 किमी
- राज्य: गुजरात, महाराष्ट्र
- NW-97 (सुंदरवन जलमार्ग)
- मार्ग: नामखाना से अथरा बांकी खाल
- लंबाई: 172 किमी
- राज्य: पश्चिम बंगाल
- विशेषता: भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल रूट का हिस्सा
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न: निम्नलिखित में से भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय जलमार्ग कौन-सा है? उत्तर: (3) NW-1 - गंगा-भागीरथी-हुगली नदी प्रणाली |