03-Jul-2025
ऑर्डर ऑफ द स्टार पुरस्कार
विविध
चर्चा में क्यों?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ प्रदान किया गया।
घाना के ऑर्डर ऑफ द स्टार के बारे में
- यह घाना का दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है, जो देश के प्रति उत्कृष्ट सेवा के लिये व्यक्तियों को दिया जाता है।
- 23 जून 2008 तक यह घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान था, जिसे बाद में ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड ईगल्स ऑफ घाना ने प्रतिस्थापित कर दिया।
- यह पुरस्कार घाना के राष्ट्रपति की अध्यक्षता में आयोजित औपचारिक राजकीय समारोह में प्रदान किया जाता है।
- प्रधानमंत्री मोदी को सिविल डिवीज़न के ऑफिसर श्रेणी में यह सम्मान दिया गया, जो भारत-घाना संबंधों को मज़बूत करने में उनकी भूमिका को मान्यता देता है।
- प्रधानमंत्री मोदी विगत 30 वर्षों में घाना की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
- घाना से प्राप्त यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी की 24वीं अंतर्राष्ट्रीय मान्यता है।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में घाना द्वारा दिये गए सम्मान के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (1) उन्हें घाना के ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द स्टार और ईगल्स से सम्मानित किया गया। उत्तर: (2) उन्हें घाना का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना मिला। |