30-Sep-2024
अरब सागर
भूगोल
- स्थान: यह उत्तरी हिंद महासागर का एक क्षेत्र है।
- यह पश्चिम में अरब प्रायद्वीप, अदन की खाड़ी और गार्डाफुई चैनल, उत्तर-पश्चिम में ओमान और ईरान की खाड़ी, उत्तर में पाकिस्तान, पूर्व में भारत, दक्षिण-पूर्व में लक्षद्वीप सागर और मालदीव तथा दक्षिण-पश्चिम में सोमालिया से घिरा है।
- बेसिन देश: भारत, ईरान, मालदीव, ओमान, पाकिस्तान, सेशेल्स, सोमालिया, श्रीलंका, यमन
- गल्फ कनेक्शन: यह होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से फारस की खाड़ी से और अदन की खाड़ी के माध्यम से लाल सागर से जुड़ता है।
- यह सदियों से मध्य पूर्व, भारत और पूर्वी अफ्रीका को जोड़ने वाला एक प्रमुख व्यापार मार्ग रहा है।
- यह एशिया, यूरोप और अफ्रीका के बीच तेल और माल के परिवहन के लिये उपयोग किये जाने वाले महत्त्वपूर्ण समुद्री मार्गों का हिस्सा है।
- पत्तन और बंदरगाह (Ports and Harbors)
- मुंबई बंदरगाह, भारत
- जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (न्हावा शेवा), भारत
- कराची बंदरगाह, पाकिस्तान
- पोर्ट कासिम, पाकिस्तान
- ग्वादर बंदरगाह, पाकिस्तान
- सलालाह बंदरगाह, ओमान
- मोरमुगाओ बंदरगाह, गोवा, भारत
- कोच्चि बंदरगाह, भारत
- मैंगलोर बंदरगाह, भारत
- चाबहार बंदरगाह, ईरान
- द्वीप:एस्टोला द्वीप, बसवराज दुर्गा द्वीप, बुंदल द्वीप, चर्ना द्वीप, शिफॉन ऑइस्टर रॉक्स, खिप्रियांवाला द्वीप, लक्षद्वीप, मालन द्वीप, मनोरा द्वीप, मसीरा द्वीप, पीरम द्वीप, पिटोरन, शम्स पीर, सोकोट्रा।
- यह विश्व के तीन सबसे बड़े महासागरीय ऑक्सीजन न्यूनतम क्षेत्रों (OMZ) या मृत क्षेत्रों में से एक है।
- प्रमुख विवाद
- भारत बनाम पाकिस्तान: सर क्रीक पर विवाद से विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के परिसीमन पर असर पड़ता है। ग्वादर बंदरगाह और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) पर भारत की चिंताएँ, जो विवादित क्षेत्र से होकर गुज़रता है। अरब सागर में नौसेना की मौजूदगी और सैन्यीकरण में वृद्धि।
- पाकिस्तान बनाम ओमान: मत्स्यन के अधिकार और समुद्री सीमाओं पर मामूली विवाद।
- सोमाली समुद्री डकैती: जहाज़ों पर समुद्री डाकुओं के हमले, विशेष रूप से अदन की खाड़ी के पास।
- ईरान बनाम पश्चिमी शक्तियाँ: प्रतिबंधों और तनाव के कारण तेल मार्ग बाधित होने का खतरा।