20-May-2025
तुलारे झील
भूगोल
चर्चा में क्यों?
कैलिफोर्निया में तुलारे झील, जो पहले लुप्त हो गई थी, वर्ष 2023 में वायुमंडलीय नदियों के प्रभाव के कारण 130 वर्षों के बाद पुनः प्रकट हुई।
तुलारे झील के बारे में
- स्थान: सैन जोकिन घाटी, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
- ऐतिहासिक रूप से, यह मिसिसिपी नदी के पश्चिम में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील थी।
- झील का जल कर्न नदी द्वारा पुनः भरा जाता है, जो दक्षिणी सिएरा नेवादा पर्वतों में बर्फ के पिघलने से जल प्राप्त करती है।
- तुलारे झील मुख्यतः मानव निर्मित अत्यधिक सिंचाई गतिविधियों के कारण सूख गई थी।
- ताची योकुट जनजाति पानी के लिये इस झील पर निर्भर थी, क्योंकि इस क्षेत्र में वर्षा बहुत कम होती है।