Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

10 जून, 2023

    «    »
 10-Jun-2023

    No Tags Found!

विश्व प्रत्यायन दिवस, 2023

  •  9 जून, 2023 को विश्व प्रत्यायन दिवस (WAD2023) को मनाया गया, यह अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन सहयोग (ILAC) और अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन फोरम (IAF) के नेतृत्त्व में एक विश्वव्यापी प्रयास है। 
  • इसका प्राथमिक उद्देश्य प्रत्यायन के महत्त्व और लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
  • इस वर्ष के विश्व प्रत्यायन दिवस की थीम "प्रत्यायन: वैश्विक व्यापार के भविष्य को सशक्त बनाना" की अवधारणा  पर केंद्रित है।

नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि प्राइम''  

  • "अग्नि प्राइम" के रूप में जानी जाने वाली परिष्कृत बैलिस्टिक मिसाइल के पहले प्री-इंडक्शन नाइट लॉन्च को सफलतापूर्वक पूर्ण कर, भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने देश की रक्षा क्षमताओं में महत्त्वपूर्ण प्रगति हासिल की है।
  • यह परीक्षण ओडिसा के तट के पास डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर इस मिसाइल की उल्लेखनीय सटीकता और निर्भरता का प्रदर्शन किया गया, इस परीक्षण के लिये सभी पूर्व निर्धारित उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया गया ।

फेडरल बैंक द्वारा शुरू किया गया अभियान 'आई एम अड्यार, अड्यार इज मी' 

  • फेडरल बैंक ने चेन्नई में 'आई एम अड्यार, अड्यार इज मी' नामक एक विशिष्ट अभियान शुरू किया है।
  • इस पहल में एक संपूर्ण बैंक शाखा को एक जीवित संग्रहालय में परिवर्तित करना शामिल है जो अड्यार के लोगो की अनूठी कहानियों और अनुभवों को उजागर करता है।
  • यहाँ की दीवारों पर जीवंत कलाकृति को चित्रित कर तथा 40 सम्मोहक कहानियों वाली एक विशेष प्रदर्शनी की मेजबानी करके, यह अभियान अड्यार के उल्लेखनीय स्थानिकों के संघर्षों और विजय को प्रदर्शित करते हुए यहाँ के मूल तत्त्व को समाहित करना चाहता है।

बालिका सशक्तीकरण मिशन- 2023  

  • NTPC कांटी ने अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (Corporate Social ResponsibilityCSR) प्रयासों के एक भाग के रूप में बालिका सशक्तीकरण मिशन (Girl Empowerment Mission GEM-2023) की शुरुआत की है।  
  • इस पहल में कांटी ब्लॉक में रहने वाली 40 वंचित ग्रामीण लड़कियों को सशक्त बनाने के लिये तैयार किया गया 4 सप्ताह का आवासीय कार्यशाला कार्यक्रम शामिल है। 
  • NTPC कांटी, पहली बार इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को अकादमिक प्रशिक्षण, कौशल विकास और समग्र व्यक्तित्व वृद्धि प्रदान करना है, जिससे उनके सशक्तीकरण एवं समग्र विकास को बढ़ावा मिल सके। 

"अजय टू योगी आदित्यनाथ" उपन्यास का विमोचन  

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपनी सफल पुस्तकों के लिये जाने जाने वाले प्रसिद्ध लेखक शांतनु गुप्ता ने "अजय टू योगी आदित्यनाथ" नामक एक नया ग्राफिक उपन्यास का विमोचन किया है। 
  • योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन के अवसर पर 5 जून को उत्तर प्रदेश के 51 से अधिक स्कूलों में उपन्यास का विमोचन किया गया। 
  • शांतनु गुप्ता इससे पहले योगी आदित्यनाथ पर दो बेस्टसेलिंग पुस्तक "द मॉन्क हू ट्रांसफॉर्म्ड उत्तर प्रदेश" और "द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर" लिख चुके हैं।

BSNL के लिये तीसरे पुनरुद्धार पैकेज़ को केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 89,047 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय के साथ भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के तीसरे पुनरुद्धार पैकेज़ के लिये स्वीकृति दे दी है।  
  • इस पैकेज़ में BSNL की अधिकृत पूंजी को 1,50,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2,10,000 करोड़ रुपए करना शामिल है।
  • इस पुनरुद्धार पैकेज़ का उद्देश्य BSNL को भारत के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर प्राथमिक ध्यान देने के साथ एक विश्वसनीय दूरसंचार सेवा प्रदाता के रूप में खुद को स्थापित करने में सक्षम बनाना है। 
  • आवंटित धन का उपयोग BSNL की 4G और 5G सेवाओं को बढ़ाने, इसकी तकनीकी क्षमताओं को सुदृढ़ करने और इसके नेटवर्क अभिगम का विस्तार करने के लिये किया जाएगा।

गगनयान मिशन 

  • प्रमुख वैश्विक इंजीनियरिंग कंपनी Tata Elxsi ने आगामी गगनयान मिशन के लिये भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization- ISRO) के साथ साझेदारी की है।  
  • इस सहयोग के तहत Tata Elxsi ने क्रू मॉड्यूल रिकवरी मॉडल (CMRM) को डिज़ाइन और विकसित करने की जिम्मेदारी ली है, जिसका उपयोग अंतरिक्ष मिशन में शामिल रिकवरी टीम को प्रशिक्षित करने के लिये किया जाएगा।
  • इसरो के गगनयान मिशन का उद्देश्य मानव अंतरिक्ष यान की क्षमता का प्रदर्शन करना है।  
  • इस मिशन के तहत तीन सदस्यीय चालक दल वाले अंतरिक्ष यान को तीन दिनों की अवधि के लिये पृथ्वी से ऊपर 400 किमी. की कक्षा में प्रक्षेपित किया जाएगा। यह अंतरिक्ष यान बाद में हिंद महासागर में उतरेगा और  चालक दल को सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाएगा।