25-Jun-2025
संक्षिप्त समाचार
संक्षिप्त समाचार
संविधान हत्या दिवस
- संविधान हत्या दिवस 25 जून 1975 (राष्ट्रीय आपातकाल) की घटनाओं को याद करने के लिये मनाया गया, जिसमें भारत में आपातकालीन अवधि के दौरान संवैधानिक विकास और चुनौतियों पर विचार किया गया है।
- यह दिन आपातकाल के दौरान कष्ट सहने वालों को सम्मानित करता है ।
- इसका उद्देश्य नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों और लोकतंत्र के महत्त्व के बारे में शिक्षित करना है।
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन
- अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन ने चिंता व्यक्त की है कि DG शिपिंग के निर्देश से लगभग 700 जहाजों को समय से पहले ही सेवामुक्त किया जा सकता है और 20,000 से अधिक नाविकों की नौकरियाँ खत्म हो सकती हैं।
- यह संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक विशेष एजेंसी है, जिसका कार्य अंतर्राष्ट्रीय नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा जहाजों से होने वाले समुद्री और वायु प्रदूषण की रोकथाम करना है।
- IMO नौवहन सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नियम विकसित करता है। हालाँकि, यह इन नियमों को लागू नहीं करता है। एक बार जब कोई सदस्य देश किसी नियम को अपना लेता है, तो वह उस देश के घरेलू कानूनी ढाँचे का हिस्सा बन जाता है।
- मूलतः वर्ष 1948 में अंतर-सरकारी समुद्री परामर्शदात्री संगठन के रूप में स्थापित, यह वर्ष 1959 में संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी बन गई तथा वर्ष 1982 में इसका नाम बदलकर IMO कर दिया गया।
- वर्तमान में, अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के 174 सदस्य देश हैं और इसका मुख्यालय लंदन में है।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है? (1) जिनेवा उत्तर: (3) लंदन |