CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

24 अक्तूबर, 2023

    «    »
 24-Oct-2023

    No Tags Found!

Google ने DigiKavach प्रोग्राम लॉन्च किया

  •  Google ने दिल्ली में आयोजित अपने वार्षिक Google for India कार्यक्रम के नौवें संस्करण के दौरान भारत में 'DigiKavach' प्रोग्राम लॉन्च किया है।
  • इस पहल का उद्देश्य देश भर में वित्तीय धोखाधड़ी को रोकना है।
  • Google द्वारा DigiKavach को एक प्रारंभिक खतरे का पता लगाने तथा चेतावनी प्रणाली के रूप में वर्णित किया गया है। इसका प्राथमिक उद्देश्य उभरते वित्तीय धोखाधड़ी पैटर्न की पहचान करना और उनका विश्लेषण करना है।

बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास (MILAN)-24 

  • 19 से 27 फरवरी 2024 तक विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित मिलन 24 (बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास - 2024) की मिड प्लैनिंग कॉन्फ्रेंस (MPC) पूर्वी नौसेना कमान (ENC) द्वारा 17 अक्तूबर 23 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई।
  •  जिसमें मित्रवत विदेशी नौसेनाओं ने भाग लिया था। MPC के दौरान, आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों को बंदरगाह चरण और समुद्री चरण के दौरान नियोजित घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
  • फ्लैगशिप इवेंट, मिलन एक द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है, जिसे 1995 में भारतीय नौसेना द्वारा शुरू किया गया था। 

भारतीय नौसेना को मिला तीसरा गाइडेड मिसाइल विध्वंसक इंफाल

  • अत्याधुनिक स्टील्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर, यार्ड 12706 (इंफाल) को आधिकारिक तौर पर भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है।
  • जहाज़ का निर्माण स्वदेशी स्टील DMR 249A का उपयोग करके किया गया है तथा यह भारत में निर्मित सबसे बड़े विध्वंसक जहाज़ों में से एक है, जिसकी कुल लंबाई 164 मीटर और विस्थापन क्षमता 7500 टन से अधिक है।
  • यह जहाज़ समुद्री युद्ध के पूरे स्पेक्ट्रम को कवर करते हुए विभिन्न प्रकार के कार्यों और मिशनों को पूरा करने में सक्षम है।

भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा 'नमो भारत'

  • भारत का विस्तारित परिवहन बुनियादी ढाँचा देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा, नमो भारत के साथ नई ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिये तैयार है । 
  • पहले रैपिडएक्स के नाम से जाना जाने वाला यह अभिनव प्रोजेक्ट क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में क्रांति लाने के शिखर पर है। यह भारत में क्षेत्रीय रैपिड ट्रेन सेवा (RRTS) की शुरुआत का भी प्रतीक है।

जापान ने रेलगन का सफल परीक्षण किया

  • जापान ने हाल ही में रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 17 अक्तूबर को, जापानी समुद्री आत्म-रक्षा बल (JMSDF) ने जापानी रक्षा मंत्रालय के एक प्रभाग, एक्विजिशन टेक्नोलॉजी एंड लॉजिस्टिक्स एजेंसी (ATLA) के सहयोग से, एक अपतटीय प्लेटफॉर्म से मध्यम-कैलिबर समुद्री विद्युत चुम्बकीय रेलगन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
  • रेलगन एक अत्याधुनिक विद्युत चुम्बकीय हथियार है जिसे अविश्वसनीय रूप से उच्च गति के साथ प्रोजेक्टाइल लॉन्च करने के लिये डिज़ाइन किया गया है, इसकी गति  ध्वनि की गति से सात गुना अधिक लगभग 7 मैक है।