16-Jun-2025

साइप्रस गणराज्य

विविध

चर्चा में क्यों? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन देशों की अपनी यात्रा के तहत 15 जून, 2025 को साइप्रस का दौरा किया, जिसमें कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेना और क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा शामिल है। 

साइप्रस गणराज्य के बारे में 

  • अवस्थिति: पूर्वी भूमध्य सागर, तुर्की के दक्षिण और सीरिया के पश्चिम में। 
  • राजधानी : निकोसिया- दुनिया की एकमात्र विभाजित राजधानी (ग्रीक और तुर्की भाग)। 
  • आधिकारिक भाषाएँ : ग्रीक और तुर्की 
  • मुद्रा : यूरो (€) 
  • सरकार : एकात्मक अध्यक्षीय गणराज्य 
  • राष्ट्रपति : निकोस क्रिस्टोडौलिडेस (2025 तक) 
  • स्वतंत्रता : 16 अगस्त 1960 को ब्रिटिश शासन से प्राप्त हुई। 
  • यूरोपीय संघ की सदस्यता : 2004 से सदस्य 
  • संयुक्त राष्ट्र सदस्यता : 1960 से 
  • साइप्रस की जैवविविधता 
    • वनस्पति : साइप्रस अपने देवदार के जंगलों, ओक के पेड़ों और ट्यूलिप तथा ऑर्किड जैसे जंगली फूलों के लिये जाना जाता है। 
    • जीव-जंतु : इसमें साइप्रस मफलन (जंगली भेड़, स्थानिक), लोमड़ी, सरीसृप और 380 से अधिक पक्षी प्रजातियाँ (प्रवासी केंद्र) शामिल हैं। 
    • यह द्वीप समुद्री जीव, जैसे समुद्री कछुए, मोंक सील और विभिन्न भूमध्यसागरीय मछली प्रजातियों से भी समृद्ध है।